स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा ने निकाली ऐतिहासिक ट्रैक्टर रैली

Fashion Gadget Home Sports

देशभक्ति गीतों की धुन पर दर्जनों की तादाद में निकले ट्रैक्टर

आपणी आवाज़

मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी कोटा देहात के सांगोद नगर व देहात मंडल द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष मुकुट नागर के नेतृत्व में सैकड़ो ट्रैक्टरों की तिरंगा रैली कृषि उपज मंडी सोरसन रोड से प्रारंभ की गई।

भारतीय जनता पार्टी नगर व देहात द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा रैली मैं सुबह से ही कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा लेकर व ट्रैक्टरो में तिरंगा लगाते नजर आ रहे थे। सांगोद नगर में 15 अगस्त को जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा देखते ही देखते हैं कृषि उपज मंडी में सैकड़ों ट्रैक्टर तिरंगे के साथ एकत्रित हुए। भारत माता की झांकी में भारत माता की पूजा अर्चना कर जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने कृषि उपज मंडी से तिरंगा रैली को रवाना किया। ट्रैक्टर तिरंगा रैली का कारवां लगभग 3 किलोमीटर थाना परिसर, उपखंड कार्यालय, होते हुए गायत्री सर्कल, काशीपुरी धर्मशाला, गांधी चौराहा, बहादुर बाजार, सर्राफा बाजार, से कोटा रोड़ होते हुए लक्ष्मीपूरा हनुमान मंदिर पर पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश हर नागरिक आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों पहुचाया है। किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जो टेक्टरों की विशाल तिरंगा रैली का आयोजन ऐतिहासिक हुआ है आप सभी के परिश्रम का फल है जो आयोजन सफल हुआ है। सभी का सांगोद नगर के सभी व्यापारियों ने ट्रैक्टर तिरंगा रैली में निकली गई भारत माता की झांकी पर पुष्प वर्षा कर गर्म जोशी से स्वागत किया व भारत माता के नारों से सांगोद नगर के मुख्य बाजार गुंजायमान हो गए। 

देशभक्ति गीतों की धुन पर दर्जनों की तादाद में निकले ट्रैक्टर:–

मुख्य मार्ग पर तिरंगा रेली को आसपास के गाँव से आये लोग की भीड़ भी सड़को पर रुककर देखते नजर आए व इतने बड़े आयोजन को देखकर अचंभित नजर आए। तिरंगा रैली में चल रहे ट्रैक्टरों पर देश की आजादी के गाने सुनाई दे रहे थे। वही साथ चल रहे डीजे पर चल रहे देश भक्ति के गानों के साथ नारे लगाते युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में नया जोश नजर आया। नगर सांगोद में दिन भर ट्रैक्टर तिरंगा रैली की चर्चा चलती रही।

यह रहे मौजूद:–

इस दौरान जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, जिला  उपाध्यक्ष देवकीनंदन राठौर, सहकारी अध्यक्ष ओम मेहता, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मोहन गौतम, वरिष्ठ नेता केलाश शर्मा, निकाय प्रकोष्ट जिला संयोजक प्रदीप सोनी, देहात मंडल अध्यक्ष कालूलाल मीणा, देहात महामंत्री प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष रामावतार राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुरारी मेहता, कनवास मंडल अध्यक्ष देवी शंकर गुर्जर, देवली अध्यक्ष विष्णु मालव, बपावर मंडल अध्यक्ष कृष्णमुरारी यादव, महामंत्री गणेश सुमन, सूर्यप्रकाश गर्ग, बुद्धिप्रकाश राठौर, अंकित विजय, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, मंत्री ओम साल्वी,अरविन्द धारवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज सुमन आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *