बारां जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सियासत गरमाई, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Enterainment Home

आपणी आवाज––

बारां में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा की हत्या के मामले में राजेंद्र मीणा मुंडला और रामकुंवार मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पहले डिटेन किया गया था. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कानून व्यवस्था के मामले में राज्य की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है। गौरतलब है कि इस मामले में मृतक गौरव शर्मा और जिला महासचिव राजेंद्र मीणा मुंडला मंत्री प्रमोद जैन भाया और अटरू बारां विधायक पानाचंद मेघवाल के करीबी हैं। जिसको लेकर पूरे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष लेकर जिला अध्यक्ष तक इस मामले पर कांग्रेस शासन पर हमलावर हो रहे हैं। दूसरी तरफ, स्थानीय स्तर पर भी जमकर राजनीति हो रही है। 

• पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया ट्वीट:–

“सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी ही इस राज में सुरक्षित नहींः वसुंधरा राजे ने इस पूरे प्रकरण पर ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला किया है. वसुंधरा ने ट्वीट में कहा है कि प्रदेश में जिस पार्टी की सरकार है, उसी के नगर अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या की गई. उन्होंने सवाल उठाया है कि इस पर हर कोई स्तब्ध है, लेकिन सरकार मौन क्यों है? साथ ही उन्होंने सवाल उठाया है कि सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं है, तो फिर आम आदमी की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा. सरकार जिंदा है तो जिंदा होने का एहसास कराए.”

• “गृह मंत्रालय में बदलाव क्यों नहीं-शेखावतः–

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नगर अध्यक्ष को कांग्रेस के ही महासचिव ने गोली मार देना समाज को स्तब्ध, आतंकित और उद्वेलित करती वारदात है। जान गंवाने वाले गौरव शर्मा को श्रद्धांजलि। राज्य सरकार के सामने सवाल है कि अपराध रोकने में इतनी नाकामियों के बावजूद गृह मंत्रालय में बदलाव क्यों नहीं हुआ है? सबसे बड़ा सवाल है कि क्या गहलोत वर्तमान स्थिति के लिए स्वयं को जिम्मेदार नहीं मानते? जनता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार यहां तक कि कांग्रेस सदस्य भी इसका जवाब चाहते हैं।”

• बारां जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विधायक सिंह ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र–

वही विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बारां जिले के खनिज एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन द्वारा जिले में अवैध खनन व गुंडागिरी को खुली छूट प्रदान करने से बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारे में पत्र लिखा। 

पत्र के माध्यम से विधायक ने बताया कि हाल ही में बारां के नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा की गोली मारकर हत्या हुई है। हत्या करने वाला भी बारां नगर कांग्रेस का महासचिव राजेंद्र मीणा है। यह दोनों मित्र थे व प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर हत्या हुई है। 

यह दोनों ही प्रमोद जैन के नजदीक व्यक्ति है। बारां में कानून व्यवस्था अत्यंत खराब है। अवैध खनन खुलेआम होता है। अवैध खनन के कारण बारां जिले में अनेक जाने गई है। भ्रष्टाचार खुले में दिखाई देता है। भ्रष्ट अधिकारियों को छांट छांट कर इस जिले में मंत्री की मांग पर लगाया जाता है। जिले में गलती से कोई ईमानदार अधिकारी आ गया तो उसका दम घुटता है। इस जिले में उच्च स्तर पर कांग्रेस एवं भाजपा एक हे। आपसी सहयोग से ही चुनाव लड़े जाते हैं। चुनाव में 6 माह से कम समय बचा है इस भ्रष्ट मंत्री को पद से मुक्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *