मातृ शक्ति ने किया अन्नपूर्णेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक

Creation Enterainment Fashion Gadget Home

आपणी आवाज़

बुधवार को अधिक मास में श्रावण कृष्ण अमावस्या के अवसर पर श्री गणेशकुंज नवयुवक मंडल सांगोद के तत्वाधान में मातृ शक्ति द्वारा उजाड़ नदी के समीप स्थित अन्नपूर्णेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक के धार्मिक आयोजन के पूर्व भव्य शोभायात्रा मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई।

श्री गणेशकुंज नवयुवक मंडल सांगोद अध्यक्ष विपिन नंदवाना ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 वर्ष बाद श्रावण मास में पुरूषोत्तम मास आया है। यह धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ये हर ओर हरि का मिलन का इसे संयोग है। उन्होंने बताया कि इस पवित्र धार्मिक पुरूषोत्तम मास की समाप्ति के मौके पर बुधवार को उजाड़ नदी के समीप स्थित अन्नपूर्णेश्वर महादेव जी का धार्मिक अनुष्ठान अनुसार जलाभिषेक किया गया। ये आयोजन नगर की मातृशक्ति के द्वारा किया गया। बुधवार शाम 4 बजे नगर में भव्य शोभायात्रा गणेश कुंज परिसर से शुरू हुई जो पुरानी तहसील रोड, सब्जीमंडी मार्ग, गांधी चौराहा, कोटा रोड, कुम्हारों का मौहल्ला, दाउजी की गली, मैन बाजार, लक्ष्मीनाथ का चौक से होते हुए वापस गणेशकुंज परिसर में पहुंची। जहां पर विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोंच्चारण के बीच जलाभिषेक का कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह गर्मजोशी से विभिन्न समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

नगर कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत:–

वही अन्नपूर्णेश्वर महादेव की जलाभिषेक शोभा यात्रा का नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद द्वारा गांधी चौराहे कोटा रोड पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा करके पूजा अर्चना करके भव्य स्वागत किया गया इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पार्षद राजेंद्र गहलोत, गजेंद्र सिंह, नगर महासचिव सिद्धार्थ सुवालका, जगदीश नागर, ऋषिराज जादम, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजमल किराड, नगर सचिव निरंजन सेन, विष्णु सुवालका सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *