राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Creation Economic News Enterainment Fashion Home Music World News

आपणी आवाज़—-

सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली पर नगर एवं मंडल सांगोद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई सांगोद गांधी चौराहे पर भारी आतिशबाजी करके सभी को लड्डू बांटे। 

नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका एवं मंडल अध्यक्ष असरार अहमद एवं पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली पर खुशी जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है, पूरे भारत की जीत है। लोकतंत्र के मंदिर में जनता के मुद्दे फिर से गुंजेंगे। सत्य और न्याय की लड़ाई को बल मिलेगा। पग पग पर भाजपाई संयंत्र का पर्दाफाश हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था का दमन करने वालों के मुंह पर यह संविधान और कानून का करारा तमाचा है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होना सत्य की विजय है। राहुल गांधी के संघर्ष और जनता के अपार समर्थन ने एक हठी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है। सी दौरान ओबीसी जिला महासचिव अफसार प्रधान, नगर मीडिया प्रभारी सलीम अंसारी, नगर महासचिव जगदीश नागर, सतीश प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष एवं पार्षद निरंजन जैन, गजेंद्र सिंह, राजमल मेहता, पार्षद दिलीप सेन, योगेंद्र तिवारी, नगर महासचिव शकील खान, ऋषि राज जादम, नगर कोषाध्यक्ष मुसव्विर खान, नगर सचिव डॉ इलियास, युसूफ अली, इकबाल सिंगी वाला, इलियास अंसारी, शौकत अली, मोहम्मद कलाम, रफीक भाई, चांद भाई, पप्पू भाई मनिहारी, सद्दाम हुसैन, मकसूद भाई आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *