मंत्रालयिक कार्मिकों की हड़ताल समझौते से उम्मीद के साथ समाप्त, कार्यालयों में लौटी रोनक

Economic News Enterainment Home

आपणी आवाज़

मंत्रालयिक कर्मचारियों की 11 सुत्रीय मांगो को लेकर कार्मिकों की 10 अप्रैल से चल रही सामूहिक हड़ताल सोमवार को साझा समझोते के बाद समाप्त कर दी गई है। 

उक्त हड़ताल 64 दिन तक चली जो कि अब तक की मन्त्रालिक कर्मचारी संघ की सर्वाधिक दिनो तक चली है।  मीडिया प्रभारी रामकरण नायक ने बताया कि सयुक्त मन्त्रालिक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जयपुर के शीपरा पथ पर चल रही हड़ताल सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य सचिव ऊषा शर्मा के स्तर पर हुई वार्ता में मांगो की निस्तारण पर सहमति बनने पर प्रदेश अध्यक्ष राजसिह चौधरी द्वारा हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। हड़ताल समाप्ति की घोषणा के उपरांत सभी मन्त्रालिक कर्मचारी कार्यालय समय में उपस्थिति दी गई और राजकार्य प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष प्रेमनारायण वैष्णव, जिला प्रतिनिधि रामकरण नायक, कोषाध्यक्ष बिरधिलाल सुमन, संरक्षक हरिश चिचोदिया, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश सैनी, सीताराम सैनी, भगवान दास पंवार, ललित शर्मा, नवलकिशोर नायक, बद्रीलाल नायक, सुरेन्द्र मीना सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सुरेन्द्र सुमन, बीना शर्मा, सन्ध्या वर्मा, श्रद्धा दाधीच, ओमप्रकाश गोचर सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *