चंबल फर्टिलाइजर्स में क्षेत्रीय युवाओं को मौका नही मिलने पर विधायक सिंह ने जताया रोष

Economic News Enterainment Home

• विधायक सिंह ने क्षेत्रवासियों से प्रदर्शन के लिए तैयार हो जाने का किया आग्रह

आपणी आवाज़

गुरुवार को विधायक भरत सिंह ने नगरवासियों के नाम पत्र लिखकर चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड गढेपान में क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार प्रदान नही करने पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार हो जाने का आग्रह किया। 

पत्र के माध्यम से विधायक भरत सिंह ने बताया की चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड गढेपान का कारखाना विधानसभा सांगोद में आता है। इस क्षेत्र से में तीन बार विधायक रह चुका हु। यह कारखाना जब से लगा हे तभी से मेने इसके विकास में अपना सहयोग प्रदान किया हे। इस कारखाने में सेकडो युवा नोकरी हेतु मेरे पास आते हे मगर चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड गढेपान ने मेरे कहने पर किसी को भी नोकरी प्रदान नही की है। इस चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड गढेपान पर कोटा वाले बिरला जी का कब्जा है। इस परिवार के 20 से 25 लोग इस कारखाने में योग्यता नहीं होने पर भी नोकरी कर चुके हे। एचआर का मुखिया विशाल माथुर इस कारखाने का सरगना है। विशाल माथुर बिरला परिवार की संगत के कारण किसी भी योग्य युवा को मेरे कहने पर भी नोकरी में अवरोध पैदा करता रहता है। गढेपान में तीसरा प्लांट लग रहा है। इस क्षेत्र के स्थानीय किसी भी युवक को भी नोकरी नही मिलेगी अतः प्रदर्शन के लिए क्षेत्रवासी तैयार हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *