लाडली बहिना कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ने हजारों की तादाद में मौजूद बहिनों की रक्षा का लिया संकल्प

Creation Economic News Enterainment Fashion Gadget Home Travel

• महिला सशक्तिकरण व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

• ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने व खेलो में आगे लाने का किया आव्हान

• विकसित भारत के निर्माण के महान संकल्प में युवा पीढ़ी को भूमिका महत्वपूर्ण

आपणी आवाज—

शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सांगोद विधानसभा में लाडली बहना कार्यक्रम समेत अन्य लोकार्पण कार्यक्रमो में शिरकत की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का काफिला नगर में दोपहर 1 बजे पहुंचा जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष के स्वागत में चार चांद लगा दिए तथा जमकर आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का प्रस्तावित लाडली बहना कार्यक्रम की तैयारी कई दिनों से जारी थी तथा गुरुवार रात्रि से ही नगर में जगह-जगह पर स्वागत द्वार लगा दिए गए थे। दोपहर 1 बजे पहुंचने पर लोकसभा अध्यक्ष ने सर्वप्रथम सांगोद में काशीपुरी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देश ने अगले 25 वर्ष में विकसित भारत के निर्माण का महान संकल्प लिया है। इस संकल्प को सिद्धी तक पहुंचाने में नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमें इस नई पीढ़ी को शिक्षा प्रदान करने के साथ संस्कारों से भी सींचना है। इसके लिए जो भी सुविधाएं चाहिएं वह मुहैया करवाई जाएंगी। इसके बाद मंडी प्रांगण में आयोजित लाडली बहना कार्यक्रम में पहुंचे जहां हजारों की तादाद में माताएं व बहिने मौजूद थी।  मंडी प्रांगण में पहुंचने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक हीरालाल नागर, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं, हाथरस विधायक अंजुला सिंह का कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा करवा कर व फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। लाडली बहना कार्यक्रम के माध्यम से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व प्रदेश मंत्री हीरालाल नागर हजारों की तादाद में मौजूद बहनों के बीच पहुंचे तथा जहां वीरांगना मधुबाला मीना समेत कई बहनों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व प्रदेश मंत्री हीरालाल नागर को रक्षा सूत्र बांधा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व प्रदेश मंत्री हीरालाल नागर ने कार्यक्रम में मौजूद बहनों की रक्षा करने व हर समस्या का समाधान करने का संकल्प लिया। 

भाजपा ने नारी सम्मान व महिलाओं के हित को हमेशा रखा सर्वोपरि– पूर्व विधायक नागर

हजारों की तादाद में मौजूद माताओं व बहिनों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के अटूट रिश्ते का पर्व है। इस अटूट रिश्ते से आज हम जुड़ने जा रहे हैं जो सालों साल ऐसे ही बरकरार रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सोच हमेशा से ही महिलाओं को उनके हक व अधिकारों को दिलाने में रही है। नारी सम्मान व महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने हर घर में शौचालय बनवाए तथा हर गरीब के सिर पर छत हो इसी सोच के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को मुहैया करवाया, महिलाओं के जनधन खाता खोल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अथक प्रयास किए हैं। वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री नागर ने लोकसभा अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि हमारे लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला ने कोरोना काल में क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचाने के हर संभव प्रयास किया। पूरा भारत जहां ऑक्सीजन सिलेंडर तथा रेमडे सीवर की कमी महसूस कर रहा था उसे समय पर भी कोटा में ऑक्सीजन सिलेंडर तथा इंजेक्शन के आपूर्ति करवाई जो कि क्षेत्र की जनता कभी भूल नहीं सकती। 

• लाडली बहना कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ने हजारों की तादाद में मौजूद बहिनों की रक्षा का लिया संकल्प–

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हजारों की तादाद में मौजूद बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बहनों को प्रणाम करता हूं। आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण है मुझे हजारों बहनों का आशीर्वाद मिलने वाला है। यह रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के रिश्ते का अटूट पर्व है। मेरी जिम्मेदारी है कि हर बहन के घर में खुशी आए, समृद्धि आए तथा उसका परिवार कभी भूखा ना सोए।  वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने मंच पर से आव्हान करते हुए कहा कि कोई भी गर्भवती महिला जिसके खाने का इंतजाम नहीं तथा जो विषम आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रही है उसकी जिम्मेदारी आज से मेरी, उस गर्भवती महिला को जिस प्रकार की भी समस्या हो वह समस्या बस मुझ तक पहुंचा दे उसकी समस्या का समाधान में निश्चित तौर पर करूंगा। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर बल दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महिलाएं स्वयं ग्राम व वार्ड स्तर पर समूह का निर्माण करें तथा उन समूहों में अध्यक्ष व सचिव बनाए तथा उनकी समस्या समूह के माध्यम से हम तक पहुंचाए समस्या का निवारण जल्द ही कर दिया जाएगा। 

• युवा खेल महोत्सव की विजेता टीमों व खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला–

वही लाडली बहिना कार्यक्रम के पश्चात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला महाराव भीमसिंह स्टेडियम में पहुंचे जहां विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर सम्मान किया। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिमाओं को निखारने तथा खेलो में अपना भविष्य बनाने हेतु आग्रह किया। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ने बालिकाओं को भी खेलों में आगे आने हेतु प्रोत्साहित किया तथा कहां की हमारी बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पिछड़ी हुई नहीं है तथा खेलों में भी निरंतर अपना भविष्य सवार रही है। वही इस अवसर पर प्रदेश मंत्री हीरालाल नागर ने भी संबोधित किया तथा कहा की हमारी सोच क्षेत्रीय युवाओं को खेलों में आगे लाने की हमेशा से रही है परंतु वर्तमान विधायक द्वारा मेरे द्वारा पिछले कार्यकाल में बाटे 25 लाख रुपए के क्रिकेट किट की जांच करवाई गई। जांच में कुछ नहीं मिलने के बावजूद भी वर्तमान विधायक द्वारा क्रिकेट किट में घटिया सामग्री के आरोप लगाए गए। जो कि उनकी निम्न सोच को दर्शाती है। 

यह रहे मौजूद:–

कार्यक्रम में क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ओम मेहता, उपप्रधान ओम अडूसा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष रामावतार खटीक, पार्षद प्रवीण गर्ग, सरपंच प्रेम गुर्जर, सूर्यप्रकाश गर्ग, युवा नेता महावीर सिंह खरकनाखेड़ी, महेंद्र शर्मा, बनवारी गौतम, सागर गौतम, दीपक जेलिया, चेतन मेहता आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *